कविता

हूँ पिता की लाड़ली अफ़सोस आज मनाती हूँ,
हर बीती घडी खुद को एहसास कराती हूँ ,
नहीं हो तुम न लौटोगे बचपन की यादें समेट के संभलती  हूँ,
 है वो ऐसी दुनिया जहाँ चलेगए ना कोई जाता वहाँ न अब मिलसकती हूँ,
 न जाने कब मुलाकात होगी बस ये याद रखना मेरी हमेशा याद होगी,
हैं मन मे कई सवाल, इतना छोटा साथ क्यूँ लिखा था? कैसे अधूरी बातें पूरी करूं ? कैसे पिता की कमी पूरी करूं?
 थे जैसे तुम न वैसा कोई दूसरा,ये बेटी चाहती है आज कहना:
 अगर जनम जनम की बात है सच्ची तो हर जनम मेरे पिता तुम ही रहना।

Comments

Popular posts from this blog

Travel- is Traveling Just a Journey!!